Wednesday, 30 September 2015

shabd-sandhan: गहन और सघन

shabd-sandhan: गहन और सघन: गहन और सघन अपने साथियों के अनुवाद-कार्य की जाँच करते समय प्रायः मुझे ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है, जब वे लिखना कुछ चाहते हैं  और लिख कुछ जाते हैं...

गहन और सघन



गहन और सघन
अपने साथियों के अनुवाद-कार्य की जाँच करते समय प्रायः मुझे ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है, जब वे लिखना कुछ चाहते हैं जबकि लिख कुछ और जाते हैं। ऐसी स्थिति इसलिए पैदा होती है, क्योंकि वे अपने काम की व्यस्तता के कारण किंचित असावधान हो जाते हैं और केवल ध्वनि अथवा उच्चारण-साम्य के कारण शब्दों का गलत प्रयोग कर देते हैं। अज्ञानवश वे ऐसा करते हैं, यह मानने का तो कोई कारण ही नहीं है।
उदाहरण के लिए गहन और सघन शब्दों को लेते हैं। गहन का अंग्रेजी प्रतिशब्द है intensive, जबकि सघन का प्रतिशब्द है dense. अन्य प्रतिशब्द भी हैं, जिनका जिक्र हमने आगे किया है।
गहन का संबंध गहराई से है। उदाहरण देकर इसे और अच्छी तरह समझा जा सकता है। मसलन यदि किसी व्यक्ति को किसी विषय की बहुत अच्छा जानकारी हो तो हम कहते हैं उनको इस विषय का गहन ज्ञान है, या उन्होंने इस विषय का गहन अध्ययन किया है। इस प्रकार गहनता का संबंध विषय या मामले की गंभीरता और गूढ़ता से है। अंग्रेजी में गहन के अन्य प्रतिशब्द हैं- deep, intricate, impregnable, obscure, mysterious और dense (महेन्द्र चतुर्वेदी और डॉ. भोलानाथ तिवारी) इन प्रतिशब्दों में शेष तो उपयुक्त प्रतीत होते हैं किन्तु dense नहीं।
सघन का अर्थ है जो घना हो, यानी जिसमें किसी तत्व का घनापन हो। इसका अंग्रेजी प्रतिशब्द है dense.
कामायनी शीर्षक महाकाव्य के प्रारंभ में जल-प्रलय के पश्चात् एकाकी, चिन्ताकुल मनु का वर्णन करते हुए महाकवि जयशंकर प्रसाद ने लिखा है-
हिमगिरि के उत्तुंग शिखर पर
बैठ शिला की शीतल छाँह
एक पुरुष भीगे नयनों से
देख रहा था प्रलय-प्रवाह।
नीचे जल था, ऊपर हिम था
एक तरल था, एक सघन।
एक तत्व की ही प्रधानता
कहो उसे जड़ या चेतन।
जल नामक पदार्थ (H2O) के तीन रूप होते हैं- वाष्प, जल और बर्फ। नीचे तरल था यानी जल और ऊपर सघन था यानी हिम या बर्फ। प्रसाद ने ही आँसू शीर्षक अपनी कविता में लिखा था- जो घनीभूत पीड़ा थी, मस्तक में स्मृति-सी छाई। दुर्दिन में आँसू बनकर, वह आज बरसने आई। यहाँ घनीभूत होने से आशय है संघनन (condensation). जल-वाष्प जब संघनित हो जाते हैं तो वर्षा की बूँदों, ओला-वृष्टि, हिम-पात आदि विभिन्न रूपों में संघनन की प्रक्रिया संपन्न होती है।
इस प्रकार सघन का आशय है परस्पर बहुत नजदीक-नजदीक होना, घना होना। इसीलिए जब जनसंख्या के घनत्व की बात होती है तो बताया जाता है कि प्रति किलोमीटर भू-भाग में कितने मनुष्य रहते हैं। जनसंख्या का घनत्व यानी भूमि के एक निर्धारित टुकड़े पर निवास करनेवाले व्यक्तियों की संख्या का घनापन। बहुत संभव है कि घन यानी बादल शब्द में भी वाष्प-कणों की सघनता का ही भाव निहित हो।
इसलिए जब हम अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद करें तो ध्यान रखना चाहिए कि We are making intensive efforts का अनुवाद 'हम सघन प्रयास कर रहे हैं' नहीं होगा। उपयुक्त अनुवाद होगा- 'हम गहन प्रयास कर रहे हैं।' इसी प्रकार Intensive Care Unit का हिन्दी अनुवाद गहन चिकित्सा कक्ष होना चाहिए, न कि सघन चिकित्सा कक्ष।
सतपुड़ा के सघन वनों के बारे में कविवर शमशेर बहादुर सिंह ने कविता लिखी। यह वाक्य ठीक है, बजाय यह लिखने के कि सतपुड़ा के गहन वनों पर उन्होंने कविता लिखी। गहन को ध्वनि-साम्य के कारण घन या घना समझने की भूल न की जाए। गुरुवर महेन्द्र चतुर्वेदी और डॉ. भोलानाथ तिवारी ने अपने हिन्दी-अंग्रेजी शब्द-कोश में सघन के अंग्रेजी प्रतिशब्दों में dense और thick को स्थान दिया है। यह तो ठीक है। किन्तु intensive को वहाँ रखना ठीक नहीं लगता।

Tuesday, 29 September 2015

Hindi sahitya lok: पाकिस्तान के नाम (कविता)

Hindi sahitya lok: पाकिस्तान के नाम (कविता): पाकिस्तान के नाम (कविता)                      डॉ. रामवृक्ष सिंह हिंस्र पशु है वो मगर हम शान्ति के शाश्वत पुजारी। कोई बतलाए कभी क...

Hindi sahitya lok: सेवा

Hindi sahitya lok: सेवा: व्यंग्य सेवा डॉ. रामवृक्ष सिंह अपने देश के लोग बड़े सेवा-भावी हैं। जिसे देखिए वही सेवा करने को उतावला दिखता है। बच्चे पढ़-लिख ले...

shabd-sandhan: पूछ और पूँछ का अंतर समझें

shabd-sandhan: पूछ और पूँछ का अंतर समझें: पूछ और   पूँछ जिस इलाके में मैं रहता हूँ,   वहाँ और उससे पूरब में, यानी पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई लोग पूछ और पूँछ को पर्यायवाची शब्...

shabd-sandhan: भात और चावल

shabd-sandhan: भात और चावल: भात और चावल दिल्ली के ज्यादातर बच्चों को भात और चावल का अन्तर नहीं मालूम होगा। लेकिन पूरब के गाँवों का बच्चा- बच्चा जानता है कि भात ...

shabd-sandhan: गालियों का मनोविज्ञान

shabd-sandhan: गालियों का मनोविज्ञान: गालियों का मनोविज्ञान लोग गालियाँ क्यों देते हैं ? इसकी व्याख्या करने की ज़रूरत नहीं। लोग गुस्से में गाली देते हैं। बहुत खीझ जाते ह...