हिन्दी टोचन- अंग्रेजी टो
नगर की
व्यस्त सड़कों पर कोई कार नो-पार्किंग में खड़ी हो और भीतर कोई न बैठा हो तो अक्सर
नगर निगम वाले उसे उठा ले जाते हैं। चौपहिया वाहन खुद चलने की स्थिति में न रहे तो
उसे किसी क्रेन आदि से खिंचवाकर वर्कशॉप तक पहुँचाना पड़ता है। अंग्रेजी में इसे
टो करना या टोइंग कहते हैं। हिन्दी में इसके लिए लोक-प्रचलित शब्द है- टोचन। बहुत
संभव है कि अंग्रेजी के टो में चन् प्रत्यय लगाकर हिन्दी का लोक-व्यवहृत शब्द टोचन
बना हो।
ओराना-ओर-ओरी
एक
भोजपुरी सज्जन के घर में खाना पकाने की गैस खत्म हो गई। उन्होंने गुहार लगाई- गैस
ओरा गया है। ओराना यानी समाप्त होना, चुक जाना। जब किसी वस्तु का भण्डार समाप्त हो
जाए तो उसे पूर्वांचल के भोजपुरी भाषी ओराना कहते हैं। मानक हिन्दी में ओर शब्द
है, किन्तु ओराना नहीं है। ओर-छोर शब्द-युग्म का इस्तेमाल हिन्दी में खूब होता है।
ओर एक सिरा और छोर दूसरा सिरा। भोजपुरी इलाकों में कच्चे मकानों की ढालदार छत
टाइलों (नरिया-थपुआ) की बनी होती थी। इस छत की ढाल के अंतिम छोर को ओरी कहा जाता
है। बारिश के दिनों में छत पर गिरा पूरा पानी इस ओरी से टपक-टपक नीचे ज़मीन पर
गिरता है। इतना पानी गिरे कि छत भीग कर उससे पानी नीचे टपकने लगे तो लोग कहते हैं
कि ओर चूने लगी।
No comments:
Post a Comment